नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 15,614 मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,12,056 हुई। 108 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,195 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,65,715 है और बीते 24 घंटों में 11,291 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,07,84,568 पहुंच गई है। पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,12,056 इसी के साथ सूचना और जनसंपर्क विभाग ने भी कोरोना का अपडेट दिया है। मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक भी मामला सामने नहीं आया है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अभी 4,423 बनी हुई है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,393 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं। मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,423 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,393 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/XrYQAAA0ZS — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021 आए दिन भारत म...