नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के नगर निगम की 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। उपचुनाव में राजधानी दिल्ली के तीनों निगमों में काबिज BJP, AAP और Congerss ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में खूब जोर लगाया है।
बताते चले कि अगले साल दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने हैं और उससे पहले दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों के लिए ये चुनाव बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि इस चुनाव के नतीजों से ही ये अंदाजा लगाया जायेगा कि आखिर कौन जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। यह सभी 5 सीटें आप पार्टी के पास थी। लेकिन 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों के विधायक बनने के बाद ये सीटें खाली हुईं है।
जानिए कहां से किसका नामांकन...
रोहिणी सी
आप- रामचंद्र
कांग्रेस- मेमबती बरवाला
भाजपा- राकेश गोयल
शालीमार बाग नॉर्थ
आप- सुनीता मिश्रा
कांग्रेस- ममता
भाजपा- सुरभि जाजू
त्रिलोकपुरी ईस्ट
आप- विजय कुमार
कांग्रेस- बाल किशन
भाजपा- ओमप्रकाश गुगरवाल
चौहान बांगर
आप- हाजी इशराक
कांग्रेस- चौधरी जुबेर अहमद
भाजपा- मो. नजीर अंसारी
कल्याणपुरी
आप- धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी गौतम
कांग्रेस- धर्मपाल मौर्या
भाजपा-सियाराम कनौजिया
उपचुनाव में सभी पार्टियां अपनी पूरा दम लगा रही है। साथ ही बीजेपी-आप-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस भी राजधानी दिल्ली में अपना खोया हुआ पायदान को दोबारा पाने की पूरी जीतोड़ कोशिश कर रही है।
Updates…
दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3bKqBfn
Comments
Post a Comment