नई दिल्ली: रविवार को इसरो ने साल 2021 के अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल की है। इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C51 को लॉन्च किया। बतातें चलें कि यह देश में अपनी तरह का पहला स्पेस मिशन है।
आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.-सी 51 के जरिये एमेजोनिया-वन और 18 अन्य उपग्रहों को लॉन्च किया। pic.twitter.com/BVsPzAePQH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
साथ ही PSLV-C51 अपने साथ ब्राजील के सैटेलाइट एमेजोनिया-1 समेत 18 अन्य उपग्रह लेकर गया है। इनमें 13 सैटेलाइट अमेरिका के हैं। यह इसरो का 2021 में पहला लॉन्च है। इस लॉन्च की खास बात यह है कि इसके साथ भगवदगीता भी अंतरिक्ष में भेजी गई है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2OcOWTa
Comments
Post a Comment