नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 15,614 मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,12,056 हुई। 108 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,195 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,65,715 है और बीते 24 घंटों में 11,291 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,07,84,568 पहुंच गई है।
पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,12,056
इसी के साथ सूचना और जनसंपर्क विभाग ने भी कोरोना का अपडेट दिया है। मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक भी मामला सामने नहीं आया है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अभी 4,423 बनी हुई है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,393 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,423 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,393 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/XrYQAAA0ZS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
आए दिन भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन रविवार की तुलना में सोमवार (01-03-21) यानी आज कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरवाट देखने को मिली है। रविवार को कोविड-19 के 16,803 नए मरीज मिले थे। जबकि आज 01 मार्च (सोमवार) को 15,614 नए मामले सामने आए हैं।
रोज़ाना के आधार पर दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जहां कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वहीं महाराष्ट्र और केरल में स्थिति विकराल होती जा रही है। दूसरी ओर खुशखबरी की बात यह है कि देश में कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक 1,43,01,266 को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2O7BmjK
Comments
Post a Comment