मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर लखनऊ कैंट में भिड़े दो सैनिक, चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरा गंभीर
यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंटोंमेंट में गोरखा रेजीमेंट में तैनात एक सूबेदार ने दूसरे सूबेदार की गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट होने लगी, मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
इस विवाद में पश्चिम बंगाल के रहने वाले सूबेदार पिंबा शेरपा की जान चली गई, जबकि दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के कैंट छावनी क्षेत्र में आर्मी के दो सुबेदारों के बीच विवाद हो गया। मेस का चार्ज हैंडओवर करने के लिए दोनों में विवाद हुआ इसी विवाद में दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया इस हमले में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले पिंबा शेरपा की जान चली गई।
तो वहीं नेपाल के इलन जिले के रहने वाले रमेश कुमार राय चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूबेदार को इलाज के लिए कैंटोनमेंट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं मृकत सूबेदार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि 'हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी जांच चल रही है।'
DCP ईस्ट संजीव सुमन ने बताया कि 'आज कैंट थाना क्षेत्र में सेंट्रल ऑफिसर मेस में एक बॉडी मिली है। मृतक का नाम पिंबा शेरपा है। यह जेसीओ रैंक के अधिकारी थे मृतक का गला कटा है। घटनास्थल पर 200 मीटर दूर पर एक दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है, जिसका नाम रमेश कुमार राय है और ये भी जेसीओ रैंक के अधिकारी हैं। दोनों गोरखा यूनिट में पोस्ट हैं और मेस का चार्ज लेते समय विवाद हुआ।'
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3qYOx52
Comments
Post a Comment