नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। इसी के साथ दिल्ली मे हो रहे 5 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कालकाजी से आप विधायक आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) का बयान सामने आया है।
AAP की राजनीति इस देश का भविष्य: आतिशी मार्लेना
आप विधायक आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है और इस उपचुनाव में पांचों सीटों पर AAP जीतेगी। बीजेपी के गढ़ में जाकर AAP सूरत जैसे बड़े शहर में दूसरे स्थान पर आ जाती है, ये दिखाता है कि AAP की राजनीति इस देश का भविष्य है।
लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है और इस उपचुनाव में पांचों सीटों पर AAP जीतेगी। बीजेपी के गढ़ में जाकर AAP सूरत जैसे बड़े शहर में दूसरे स्थान पर आ जाती है, ये दिखाता है कि AAP की राजनीति इस देश का भविष्य है: आतिशी मार्लेना, AAP https://t.co/mHikfxy0hK pic.twitter.com/ERhnele45h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
आगे मीडिया से बात करते हुए आतिशी मार्लेना ने कहा कि अब लोगों ने अपना पूरा मन बना लिया है कि उनको आप को ही लाना है। साथ ही देश की जनता आम आदमी पार्टी को ही पंसद करती है। और इन उपचुनाव में भी आप पार्टी ही जीत हासिल करेगी।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2MvmY4k
Comments
Post a Comment