Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक धर्म ध्वजा फहराई गई। पीएम ने शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण किया, जिसके साक्षी करीब 7,000 विशिष्ट मेहमान बने। इस अवसर पर पूरी अयोध्या दिव्य वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु इस क्षण को लेकर अत्यधिक उत्साहित दिखे, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए “जय सियाराम” का उद्घोष कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने जयघोष के साथ जनता को संबोधित भी किया जिसमें उन्होंने, प्राण जाए पर वचन न जाए…का मतलब भी समझाया।
सियावर रामचंद्र की जय
पीएम मोदी ने अपना संबोधन ‘सियावर रामचंद्र के जयघोष’ के साथ शुरू किया। आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। सदियो की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सि्द्धि को प्राप्त हो रहा है। आज धर्म ध्वजा की मंदिर में स्थापना हुई है। इसका भगवा रंग, सूर्य का चिन्ह, कोविदार वृक्ष राम राज्य की कीर्ति को गाता है।
प्राण जाए पर वचन न जाए
उन्होंने कहा कि, प्राण जाए पर वचन न जाए, अर्थात जो कहा जाए, वही किया जाए। हम ऐसा समाज बनाएं, जहां कोई गरीब न हो। कोई पीड़ित ना हो। यह ध्वज युगों युगों तक श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा। उन्होंने हर दानवीर, श्रमवीर, योजनाकार, कारीगर, वास्तुकार का अभिनंदन किया। यही वह नगरी है, जहां से श्रीराम ने अपना जीवन पथ शुरू किया था।
यह भी पढ़ें बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोनिक सिस्टम: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
from Hindi Khabar https://ift.tt/SJsR8wC
Comments
Post a Comment