Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

Budget 2024 Live: नए संसद भवन में आज पेश होगा 2024 का बजट, यहां देखें हर लाइव अपडेट

Budget 2024 Live: नए संसद भवन में आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। ये बजट अंतरिम होगा जो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करेंगी। बता दें  कि केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी। सभी को उम्मीदें है कि इस बजट में महिला, किसान और युवाओं पर खासा फोकस होगा।  वित्त मंत्री सीतारमण पहले ही इसके संकेत दे चुकी हैं।अंतरिम बजट को  ‘वोट ऑन अकाउंट’ भी कहा जाता है। लाइव अपडेट्स बजट पर मोदी कैबिनेट की मुहर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट बैठक ने अंतरिम बजट को मंजूरी दे दी है। छोड़ी देर में वित्त मंत्री का भाषण शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ‘वादों को पूरा करेंगी वित्त मंत्री’ केंद्रीय अंतरिम बजट की प्रस्तुति से पहले, क...

Gyanvapi: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में देर रात हुई पूजा, प्रसाद भी बंटा

Gyanvapi: कमिश्नर ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में देर रात पूजा कराई है। कोर्ट के फैसले के कुछ घटों बाद प्रशासन ने यहाँ पूजा की तैयारियां शुरू कीं। मुख्य पुजारी और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की देखरेख में पूजा कराई जाती है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और गणेश्वर द्रविड़ ने इस पूजा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला। वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि व्यास जी के तहख़ाने में पूजा की जाएगी। पूजा के बाद बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय ने जो आदेश दिया था, उसका पालन कराया गया है. इस बीच ज्ञानवापी परिसर और काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. रात से हैं यहाँ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.  यह भी पढ़ें: Kasganj: रामनगरिया मेला में अव्यवस्थाओं को लेकर संत समाज में आक्रोश from Hindi Khabar https://ift.tt/Gadm1Oz

Aaj Ka Rashifal: धनु और मीन राशि वाले समय बर्बाद करने से बचें, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: ज्योतिष के अनुसार 31 जनवरी 2024, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है।आज सुबह 11:37 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, सुकर्मा योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। मेष राशि (Aries): चंद्रमा छठे भाव में रहेगा जिससे आपको शत्रु शत्रुता से राहत मिलेगी। बिजनेस में अपना मान-सम्मान बनाए रखने के लिए आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। वृषभ राशि (Taurus): चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा जिससे संतान सुख मिलेगा। बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, एक तरफ आमदनी में कमी होगी तो दूसरी तरफ खर्चों की लिस्ट पहले से लंबी हो सकती है। मिथुन राशि (Gemini): चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेगा जिसके कारण पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। ग्रहण योग के कारण कामकाज को लेकर व्यस्तता का माहौल रहेगा, अच्छा होगा कि आप अपने काम पर ही ध्यान द...

Gyanvapi Case: वजूखाने के सर्वे की मांग वाली याचिका पर आज HC में सुनवाई होगी

Gyanvapi Case: आज ज्ञानवापी में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। दो महत्वपूर्ण मामले वाराणसी जिला अदालत और इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं। ASI सर्वे की मांग वाली इलाहाबाद हाईकोर्ट की याचिका पर सुनवाई होगी। दूसरी ओर, वाराणसी जिला अदालत व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ की मांग पर निर्णय लेगी। from Hindi Khabar https://ift.tt/DXIyJNe

Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, सभी निलंबित सांसद होंगे बहाल

Parliament Budget Session : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज यानि 31 जनवरी को संसद में पेश होगा। ये सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बजट सत्र के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। पिछले सत्र में  विपक्षी दलों के साथ पैदा हुई खटास को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। सरकार ने 14 विपक्षी सदस्यों की सदस्यता बहाल करने का ऐलान किया है जिनकी सदस्यता पिछले सत्र में अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई थी। Parliament Budget Session: नई संसद में पहली बार राष्ट्रपति करेंगी संबोधित बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू आज नई संसद में पहली बार दोनों सदनों यानि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू आज सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। इसके बाद कल (1 फरवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत इस बजट सत्र में किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। र...

Budget 2024: संसद में सर्वदलीय बैठक आज, 11.30 बजे से शुरू होगी चर्चा, बजट सत्र कल से होगा

Budget 2024: केंद्र सरकार ने बजट (Budget) सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक आज सुबह 11:30 बजे से संसद भवन परिसर में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में होगी। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को बुलाया गया है। सरकार इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों से आगामी बजट सत्र को सहयोग करने की अपील करेगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल (31 जनवरी) भाषण से संसद का बजट (Budget) सत्र शुरू होगा। 1 फरवरी को, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट (Budget) पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम होगा। 9 फरवरी तक सत्र जारी रहेगा। PM मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को इस बैठक के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि आगामी बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। यह बजट सत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतिम होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा शुरू राष्ट्रपति द्रौपदी ...

America में Indian Student की बेरहमी से हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Indian Student killed in USA: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। भारतीय छात्र का नाम विवेक सैनी था और उसकी उम्र 25 साल थी। । अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के अनुसार विवेक ने बेघर इंसान को शरण दी थी। हत्यारे ने विवके पर हथौड़े से करीब 50 वार किए और बेरहमी से मार डाला। Indian Student killed in USA: हरियाणा का रहने वाला था विवेक विवेक सैनी भारत में हरियाणा के  पंचकुला का रहने वाला था। विवेक सैनी  ने लिथोनिया से MBA किया था साथ में वो एक स्टोर पर पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था। विवेक ने दो साल पहले ही B.Tech पूरा किया था और फिर वो आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चला गया था, जहां उसने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी। Indian Student killed in USA: आरोपी को दी थी शरण बता दें कि हत्यारा नशे का आदी था। विवेक जिस स्टोर पर काम कर रहा था उसी स्टोर पर आरोपी पिछले कुछ दिनों से शरण लिए हुए था। आरोपी का नाम जुलियन फॉकनर बताया जा रहा है। विवेक ने आरोपी पर तरस खाकर उसे स्टोर पर रहने दिया था और बीच-बीच में उसे खाने के लिए भी कुछ न...

Bihar Politics: नीतीश के इस्तीफे से विपक्ष हैरान, बोले- नहीं रहा नीतीश पर विश्वास

Bihar Politics: नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़ के जाने और NDA के साथ हाथ मिलाने के बाद विपक्ष में खलबली मच गई है। नीतीश ने रविवार (28 जनवरी) को बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल होकर 9वीं बार CM पद की शपथ ली। नीतीश के इस फैसले के बाद विपक्षी नेता काफी हैरान है और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Bihar Politics: नीतीश कुमार पर नहीं रहा विश्वास छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ) ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश आखिर कितनी बार बदलेंगे और कितनी बार बहाना ढूंढेंगे। भूपेश बघेल ने इसे आत्मघाती कदम बताया और कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी कदम है, आने वाले समय में उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा। ‘INDIA गठबंधन नहीं रहा ’ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसे बेहद दुखःद स्थिति बताई है। उन्होंने बताया कि “कैप्टन(नीतीश कुमार) ही INDIA गठबंधन को छोड़कर चला गया, ये हमारे लिए बहुत दुखःद है। हमें इसका चिंतन करना चाहिए कि इस प्रकार की नौबत क्यों आई? उन ...

Bihar Politics: नीतीश की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक उलटफेर के बाद आज NDA सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। ये बैठक बिहार CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है। बता दें कि बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। Bihar Politics: बैठक में इस अहम मुद्दे पर लगेगी मुहर नीतीश के नेतृत्व वाली NDA सरकारी के ये पहली बैठक है। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बता दें की नई सरकार बनने से 5 फरवरी को होने वाले बजट सत्र का मामला खत्म हो गया है। अब बजट सत्र के लिए नई तिथि घोषित की जाएगी। नीतीश ने 9वीं बार ली पद की शपथ बिहार कि राजनीति में नीतीश कुमार को पलटुराम के नाम से जाना जाता है। नीतीश कल यानि 28 जनवरी को फिर पलटी मार के NDA में शामिल हुए। नीतीश ने कल 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश को  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तो वहीं भाजपा के प्रदेश...

Bihar Politics: नीतीश की वापसी पर चिराग ने रखी शर्तें, बोले- सीटों पर नहीं करेंगे समझौता

Bihar Politics: Nitish Kumar की NDA में वापसी की ख़बरों ने सियासी गलियारों को फिर चर्चा का विषय दे दिया है। बिहार की सियासत में फिर एक बार बड़ा उलटफेर होने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश आज इस्तीफा देकर NDA में शामिल हो सकते हैं और 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच  बीजेपी सहयोगी दलों को साधने में जुटी है। Bihar Politics: चिराग ने रखी अपनी शर्तें शनिवार (27 जनवरी) को दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान से मुलाकात की थी। इस दौरान चिराग ने नीतीश को लेकर अपना रूख साफ किया।  चिराग ने अपनी राय दी कि वे सिर्फ नीतीश कुमार के सात निश्चय के आधार पर सरकार चलाने के पक्ष में नहीं हैं। एलजेपी (रामविलास) के सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान और उनकी पार्टी चाहती है कि बिहार में NDA एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया जाए और उस कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर ही सरकार चलाई जाए।  ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ एजेंडे को किया जाए शामिल नीतीश की NDA में वापसी पर चिराग ने मांग रखी है कि उनके ‘बिहार फर्स्ट...

Weather Update: राजस्थान-बिहार में तेज ठंड, UP में शीतलहर की चेतावनी

Weather Update: कड़ाके की सर्दी उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में फैल गई है। आज उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार में ठंड का अलर्ट है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3o से 6o था। हरियाणा के हिसार में पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अतिरिक्त, इन राज्यों में शीतलहर हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ी। Weather Update: राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी उधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। बीते कई दिनों से इन शहरों में सबसे कम तापमान 7o रहा है। हालाँकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री ऊपर जाएगा। इससे ठंड और ठिठुरन से राहत मिलेगी। Weather Update: देश के 15 राज्यों की दिन की कोहरे से हुई शुरुआत आज भी देश के 15 राज्यों की दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। सात राज्यों (पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट) में कोहरे के चलते प्रदर्शन पर असर पड़ा। घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। ...

Maharashtra: मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, CM शिंदे के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ेंगे मनोज जरंगे

Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठा आरक्षण आंदोलन समाप्त हो गया है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा के बाद भी जश्न मनाया। सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया है। सुबह 8 बजे मनोज जरांगे अपना अनशन तोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की उपस्थिति में मनोज जरांगे अपना अनशन समाप्त करेंगे। अनशन समाप्त होने के बाद मनोज जरांगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा ने देर रात मनोज जरांगे से मुलाकात की। मनोज जरांगे की सभी मांगों को पूरा करने के लिए अध्यादेश जारी किया गया। मनोज जरांगे को आदेश की प्रतिलिपि दी गई। हमने उनकी सभी मांगें पूरी की हैं। मांगों को देखते हुए, जीआर को बाहर करने की मांग की गई। Maharashtra: मनोज जरांगे पाटिल की क्या थी मांग? मनोज जरांगे ने कहा कि अंतरावली सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के सभी मामले वापस लिए जाएं। उन्हें उसका सरकारी आदेश पत्र दिखाया जाए। आरक्षण पर निर्णय आने तक मराठा समुदाय के बच...