Rajasthan Election-2023: राजस्थान में सुबह सात बजे से विधान सभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई। यहां 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान में श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर के निधन की वजह से इस क्षेत्र में मतदान स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल राजस्थान में 1862 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 22,61,008 मतदाता पहली बार शामिल हो रहे हैं।
मतदान केंद्र की ओर जाते समय गहलोत का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
भाजपा नेता पी.पी. चौधरी ने किया मतदान
Rajasthan Election-2023: राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने डाला वोट
…टाइम पास करने वालों का समय पास हो गया- कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ
Rajasthan Election-2023: सुबह नौ बजे तक यहां हुआ इतने प्रतिशत मतदान
चौरासी- 5.16%
अजमेर- 9.04%
अलवर- 9.95%
टोंक- 10.36%
कोटा- 11.03%
जैसलमेर- 7.50%
जोधपुर- 8.54%
बारां- 12.97%
Rajasthan Election-2023: पहली बार किया मतदान, मिला सम्मान
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में किया मतदान
वसुंधरा राजे, सीपी जोशी सहित इन दिग्गजों ने डाला वोट
राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान
अर्जुन राम मेघवाल ने डाला वोट
कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने वोट डाला। उन्होंने कहा राज्य में बीजेपी मजबूत सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पर्व पर महिलाओं की ताकत देखने को मिल रही है।
Rajasthan Election-2023: अलवर जिले में छह बूथों पर ईवीएम में दिक्कत
अलवर जिले के 6 बूथों की ईवीएम में दिक्कत आई। जानकारी के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथ, रेणी क्षेत्र के दो और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ईवीएस में खराबी आ गई थी। ईवीएम बदलने का काम चल रहा है। इस समस्या की वजह से इन छह बूथों पर मतदान देरी शुरू होगा।
Rajasthan Election-2023: सचिन पायलट बोले, जनता समझदार है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘जनता समझदार है। जनता सही फैसला लेगी। इस बार तो हम सरकार में हैं। ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। हमें भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में पायलट परिवार के बारे में जो बात रखी वह सच नहीं है। कांग्रेस में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पोस्टर पर किसका फोटो कितना बड़ा है इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि राज्य में लीडर कौन होगा।
राहुल गांधी ने की मतदान की अपील
Rajasthan Election-2023: प्रधानमंत्री ने की वोटिंग की अपील, युवा साथियों को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
गहलोत बोले, नहीं चलेगा पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज
अशोक गहलोत ने कहा, हमारी सरकार को जनता दोबारा चुनेगी। जो रिवाज है 5 साल में सत्ता बदलने का, वह इस बार नहीं चलेगा। कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, जो आलाकमान फैसला करेगा वही सर्वमान्य होगा। जो भूमिका दी जाएगी उसको पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा।
शेखावत ने डाला वोट, बोले…गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है जनता
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘राजस्थान की जनता गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। महिलाएं असुरक्षित हैं। किसानों की दुर्दशा है। बेरोजगारी है। जनता बीजेपी को चुनेगी। मुख्यमंत्री के सवाल पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड और विधायक दल इसका फैसला करेगा। चुनाव में कमल का निशान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे सबसे बड़े चेहरे हैं।
from Hindi Khabar https://ift.tt/gfN3bGY
राजस्थान चुनेगा मुफ्त इलाज
Comments
Post a Comment