Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

Rashifal: महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Rashifal : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या होगी और कारोबार में सक्रियता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे उजागर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनकी छवि और निखर कर आएगी। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Hor...

क्या रोहित और कोहली मौजूदा समय में टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है?

अंग्रेजों पर 100 रन से मिली जीत के बाद यह भावुक कर देने वाली तस्वीर। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों की चर्चा तो काफी होती है, पर विराट और रोहित के रिश्तों की गर्माहट पर कम लिखा-पढ़ा जाता है। सही मायनों में कहें, तो दोनों को हमेशा एक-दूसरे के कंपीटीटर के तौर पर देखा गया। जिस वक्त विराट की कप्तानी छीनी गई थी, उस वक्त माहौल बनाया गया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तकिया काफी बढ़ चुकी हैं। मानो जैसे एक म्यान में दो तलवार मानो जैसे एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकते। यह सोच गलत थी। रोहिराट ने भले इस सोच को तोड़ने के लिए कभी कोई बयानबाजी नहीं की, लेकिन मैदान पर अपने व्यवहार से लोगों का नजरिया जरूर बदल दिया। आपको इसी वर्ल्ड कप की दो घटना बताते हैं। यह घटनाएं बताती हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे की सफलता पर साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 का टारगेट चेज कर रहा था। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 2 रन था। कंगारू गेंदबाज आग उगल रहे थे। यह वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच था और टीम हर की कगा...

आज का राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

सोमवार 30 अक्टूबर को चंद्रमा का संचार मेष उपरांत वृष राशि में होने वाला है। साथ ही राहु मेष राशि से मीन और केतु तुला राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यतिपात योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। मेष राशि मेष राशि वालों के लिए । सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान की सराहना की जाएगी। समाज में वरिष्ठ लोगों से नए संपर्क बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य या बाहरी व्यक्ति से लाभदायक समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वभाव की मनमानी के कारण परिवार में बड़ों या कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आज का दिन शांति से बिताना लाभकारी रहेगा। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के घरेलू समस्याओं को सुलझाने के प्रति अधिक सचेत रहेंगे। कल की तुलना में आज वाणी और व्यवहार में नरमी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। रुक-रुक कर हो रहे धन आगमन से आप संतुष्ट रहें...

UP: भीषण आग में जलकर खाक हुईं 20 दुकानें, इलाके को कराया गया फौरन खाली

रविवार 29 अक्टूबर की सुबह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के काठ बाजार क्षेत्र में भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानें जलकर खाख गईं। सूचना की जानकारी मिलने के तुरन्त बाद घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। हालांकि आग लगने से किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग चौबीस दुकानें जलकर खाक हो गईं। भीषण आग में जलकर खाक हुई 20 दुकानें दरअसल, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के काठ बाजार में आज आग लग गई, जिसमें लगभग 20 दकाने जल गई। सूचना की जानकारी मिलते ही फौरन वहां दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को शान्त कराया। वहां के एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा भी जानकारी के तुरन्त बाद घटना स्थल पर पहुंचे। सर्वेश कुमार मिश्रा (एसपी सिटी) ने कहा, “हमें लगभग एक घंटे पहले सूचना मिली कि काठ बाजार इलाके में जहां फर्नीचर का काम होता है, वहां आग लग गई है। क्योंकि यह एक भीषण आग थी इसलिए आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।” फिल्हाल वहां के इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन आग में करीब 2...

Chandra Grahan 2023: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

Chandra Grahan 2023 : आज साल 2023  का आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है। साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को लगा था जिसके ठीक 14 दिन बाद चंद्रग्रहण लगने वाला है। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा। 28 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। य...

Rashifal: तुला और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Rashifal: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हें मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपको किस नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा।  वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) ...

Rashifal: मीन और कुंभ राशि वालों मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

Rashifal : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खर्चो पर नियंत्रण बनाकर रखने के लिए रहेगा, जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कुछ कानूनी मामलों में आप धैर्य से काम ले। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सतर्कता दिखाएंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी, लेकिन आपने यदि किसी काम की पहल की, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily ...

Dussehra: नवरात्र के 9 दिनों के बाद क्यों मनाया जाता है दशहरा, क्या है धार्मिक मान्यता

दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व नवरात्र के नौ दिनों के बाद आता है। नवरात्र और दशहरा ऐसे सांस्कृतिक उत्सव हैं, जो चैतन्य के देवी स्वरूप को पूरी तरह से समर्पित हैं। नवरात्र के नौ दिन तमस, रजस और सत्व के गुणों से जुड़े हैं। पहले तीन दिन तमस के हैं, जब देवी रौद्र रूप में होती हैं, जैसे दुर्गा या काली। इसके बाद के तीन दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित हैं। लक्ष्मी सौम्य हैं, पर भौतिक जगत से संबंधित हैं। आखिरी तीन दिन देवी सरस्वती यानी सत्व से जुड़े हैं। ये ज्ञान और बोध से संबंधित हैं। इन तीनों में जीवन समर्पित करने से जीवन को एक नया रूप मिलता है। आइए जानते हैं क्या है धार्मिक मान्यता मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था जिसके बाद इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने लगा। पुराणों में यह भी उल्लेख है कि विजयादशमी के दिन देवराज इंद्र ने महादानव वृत्तासुर पर विजय प्राप्त की थी। पांडवों ने भी विजयादशमी के दिन ही द्रौपदी का वरण किया। महाभारत के युद्ध का आरंभ भी विजयादशमी के दिन से ही माना जाता है। ‘ज्योतिर्निबंध’ नामक ग्रंथ में लिखा है कि आश्विन शुक्ल दशमी को तारा ...

Navratri Day-9: मां सिद्धिदात्री की कथा और पूजा आराधना विधि

आज शारदीय नवरात्रि का नौंवा दिन है और इस दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। नवमी पर नवरात्रि का समापन होता है, साथ ही इस दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है। मां सिद्धिदात्री अष्ट सिद्धि से युक्त हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने वालों समस्त सिद्धियों का ज्ञान प्राप्त होता है, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है। गंधर्व, किन्नर, नाग, यक्ष, देवी-देवता और मनुष्य सभी इनकी कृपा से सिद्धियों को प्राप्त करते हैं। इस दिन माता की पूजा के बाद हवन, कन्या पूजन किया जाता है और फिर नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं। मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना विधि शारदीय नवरात्रि की नवमी पर स्नान के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और माता को कुमकुम, रोली, अक्षत, हल्दी, गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। कन्या भोजन के लिए बनाए प्रसाद हलवा, चना, पूड़ी का प्रसाद चढ़ाएं। “ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें। अब 9 कन्याओं का पूजन करें, कुमकुम का टीका लगाएं और उन्हें लाल चुन्नी ओढ़ाएं। अब कन्याओं के साथ एक बटुक को भ...

BJP दिसंबर में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कैंपेन शुरू करेगी, सभी 543 निर्वाचन क्षेत्रों में माइनॉरिटीज से मिलेंगे कार्यकर्ता

भाजपा ने अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कैंपेन को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले शुरू किया है। यह कैंपेन देश के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन और जैन सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़ने का प्रयास करेगा। भाजपा माइनॉरिटी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक से एक महीने तक चलने वाला कैंपेन शुरू होगा। इस कैंपेन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। कार्यक्रम में 2000 लोग शामिल होने की उम्मीद है, इनमें इंटेलेक्चुअल और इंफ्लुएंसर्ज शामिल होंगे। पद्मश्री पुरस्कार विजेता इस अभियान में शामिल होंगे सिद्दीकी ने कहा कि इस कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेता शाह राशीद अहमद कादरी भी होंगे। इस कार्यक्रम में मोदी मित्रों (डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, स्टूडेंट्स) और पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी शामिल हो सकते हैं। सिद्दीकी ने कहा कि हर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच हजार मोदी सहयोगी हैं। पांच राज्यों के चुनाव पूरे होने के बाद कैम्पेन शुरू होगा सिद्दीकी ने कहा कि ये कार्यक्रम मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज...

Rashifal: मकर और धनु राशि वालों की आय में होगा इजाफा, जानें अन्य राशि का हाल

Rashifal: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक क...

Rashifal: तुला और मीन राशि वाले आर्थिक रुप से होंगे मजबूत, जानें अन्य का हाल

Rashifal : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या सकती है। मित्रों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर के कुछ जरूरी स...

UP News: ज्यादा पढ़ें-लिखे छोटी नौकरी से बना लें दूरी, सरकार ला रही जल्द ये नियम

UP News: राज्य सरकार आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने वाली है। अब, 12 से अधिक पढ़ाई पूरी कर चुके युवा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर रहने के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा, एक जैसा काम करने वालों के पदनाम, उनके शैक्षिक स्तर और मानदेय पर भी निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों की भर्ती सरकारी एजेंसियों और उनकी सहायक कंपनियों द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाती है। श्रमिक संगठन लंबे समय से इन लोगों के शोषण की शिकायत करते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए थे। 10 अक्टूबर को श्रम मंत्रालय ने उन्हें इस संबंध में कैबिनेट का प्रस्ताव भेजा था। अगले दिन, महासचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) ने सीएम के प्रस्ताव को शामिल करते हुए एक नए प्रस्ताव पर बैठक की और इसे अंतिम रूप दिया। 3 लाख से अधिक कर्मचारी आउटसोर्स किए गए हैं। आपको न्यूनतम 7 हजार रुपए और अधिकतम 14 हजार रुपए मिलेंगे। कई विभाग काम के प्रकार के आधार पर अधिक वेतन भी देते हैं। आउटसोर्सिंग नीति के लिए सुझाए गए मुख्य बिंदु 1- चतुर्थ श्...