सूडान में जारी हिंसा के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का काम जोर-शोर से जारी है। बुधवार को जेद्दा एयरपोर्ट से 360 भारतीय नागरिकों के दल ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। भारतीयों का यह पहला जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। अधिकारियों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भारत वापस लौटने पर सभी यात्रियों के चेहरे पर सुकून झलक रहा था।
यात्रियों ने जताया आभार
सूडान से सुरक्षित लौटे भारतीयों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार और सेना का आभार जताया। एयरपोर्ट पर उन्होंने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पीएम नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये। आपको बता दें कि भारत ने अपने तीन हजार भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसे अंजाम देने के लिए नौ सेना का दूसरा जहाज आईएनएस तेग भी सूडान के तट पर पहुंच गया है।
ऑपरेशन कावेरी
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को भारतीय वायु सेना के विमानों से देश लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत और भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अधिकारियों के साथ आईएनएस तेग जरूरी राहत सामाग्री के साथ सूडान तट के दूतावास कैंप कार्यालय पर पहुंच गया है। इसके अलावा सूडान में 72 घंटे के युद्ध विराम के दौरान वहां फंसे भारतीय नागरिकों को आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।
मौजूदा स्थिति
उधर, विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन भी वहां पहुंच गये हैं। जेद्दा पहुंचने पर उन्होंने यहां स्थापित नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। सूडान में पिछले 12 दिनों से सेना और पैरामिलिट्री समूह के बीच भयंकर युद्ध में अबतक चार सौ लोगों की मौत हो चुकी है। सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भारत के प्रयास से सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच 72 घंटे के युद्ध विराम पर सहमति बनी है।
ये भी पढ़ें: Khartoum: France कर रहा भारतीय नागरिकों की Sudan से भागने में मदद
from Hindi Khabar https://ift.tt/XTcUPuH
Comments
Post a Comment