माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से आज शुक्रवार 29 अप्रैल, 2022 को मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 ) जारी किए जाएंगे। रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाने हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
आपको बता दें कि 18 लाख बोर्ड के स्टूडेंट्स की 1.30 करोड़ आंसर-शीट चेक करने में शिक्षकों को एक महीने क समय लग गया। शिक्षा मंत्री खुद परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे।
18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थीं MP Board परीक्षाएं
रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट्स डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस बार 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। इन स्टूडेंट्स को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। इस बार परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच किया गया था।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे परिणाम
एमपी बोर्ड ने कहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करें व know your result का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MP 10th 12th Result 2022: बता दें स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने बुधवार को एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीखों का ऐलान किया था। ट्वीट करके बताया था, ”आने वाला है रिजल्ट…29 अप्रैल 2022 को, दोपहर 1.00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट किया जाएगा घोषित।
यह भी पढ़ें: MP Board 10th-12th Results 2022: कल जारी होंगे MPBSE के परिणाम, जानें पूरी डिटेल्स
from Hindi Khabar https://ift.tt/KGnuxyE
Comments
Post a Comment