यूक्रेन पर रूस की बमबारी का आज 5वां दिन हो चुका है। दूसरी तरफ सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें इस टकराव को रोकने और रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें भी हो रही है। हालांकि इस बार फिर से भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग से खुद को दूर रखा। प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा।
उधर कीव के मेयर ने AP न्यूज एजेंसी को बताया कि राजधानी कीव से बाहर निकलने के रास्ते बंद हो चुके हैं। रूसी सेना ने कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि रूस ने बेलारूस से बैलिस्टिक मिसाइलें भी लॉन्च की है।
यूक्रेन-रूस युद्ध अपडेट
EU यूक्रेन को 45 करोड़ यूरो कीमत के आसपास हथियार देने जा रहा है। इसके अलावा स्वीडन 500 एंटी टैंक मिसाइल यूक्रेन को दे रहा है। रूस के लिए लगभग पूरे यूरोप का एयरस्पेस बंद हो चुका है।
यूरोपियन यूनियन ने रूसी सेंट्रल बैंक के साथ लेनदेन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद रूस की मुद्रा रूबल की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेनी शरणार्थियों को तीन साल के लिए शरण देने की बात कही है। इस बारे में जानकारी जर्मनी के गृह मंत्री ने दी।
यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में रूस के खिलाफ यूक्रेनी लोगों के नरसंहार की योजना को लेकर केस दर्ज कराया है। हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अदालत में इसपर सुनवाई होगी।
रूसी सेना ने यूक्रन के दक्षिणी शहर बर्डियांस्क पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस शहर की आबादी 1 लाख है। यहां पर एक छोटा नौसैनिक अड्डा भी है।
दूसरी तरफ बेलारूस ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी देश रूस को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने अपने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को अलर्ट रहने को कहा है।
from Hindi Khabar https://ift.tt/BNF3Vtu
Comments
Post a Comment