चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने साईखोम मीराबाई चानू को ’देश का गौरव’ बताते हुए कहा कि अभी तीन दिन पहले उसने कहा था कि “मुझे टोक्यो में पदक जीतने का पूरा भरोसा है।“ आज उसने यह बात सत्य साबित कर दिखाई है और टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला रजत पदक जीतकर अपना वादा पूरा किया।
ओलम्पिक में हॉकी के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को हराने के लिए भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा
राणा सोढी ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को 49 किलो भार वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीतने के शानदार कारनामे के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि “साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो में रजत के साथ भारत की पदक सूची शुरू करने के लिए बधाई।“ खेल मंत्री ने पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को भी बधाई दी, जो ज़िला जालंधर के गाँव बड़ा के रहने वाले हैं। सन्दीप कुमार ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलंपिक्स खेल में हिस्सा लिया और 1998 की कुआलालम्पुर (मलेशिया) राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीता। वह पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर सेवा निभा रहे हैं।
ओलम्पिक में रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर और पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को पहला पदक जीतने पर दी बधाई
इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक के पहले हॉकी मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया “टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनर मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से मात दी।“ उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि तीनों ही स्कोर पंजाब के खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने किये। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है। रिपोर्ट- ईशा ठाकुर
from Hindi Khabar https://ift.tt/2ULIi9V
Comments
Post a Comment