शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर व्यंग कहा- "दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं.. 1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के सुख से दु:खी, ......मोदी से दु:खी!"
नई दिल्ली :शत्रुघ्न सिन्हा ना की सिर्फ एक मांझे हुए कलाकार हैं, बाल्कि पॉलिटिक्स में भी उन्होंने झंडे गारे हैं, फिल्मी दुनिया के सफर को त्याग के बिहार के,
शत्रुघ्न सिन्हा ने पॉलिटिक्स में रुचि दिखाई और नेता बन गए, लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भगवा चोला निकाल
कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था, भजपा को इस से बड़ा झटका लगा था। शत्रुघ्न सिन्हा का मन्ना था की उनका भाजपा छोड़ने का फैसला गलत नहीं है, और जो
ओहदा उन्हें भाजपा नहीं दे साकी श्याद कांग्रेस उनके अरमानों को पुरा करेगी, लेकिन उनकी ये आस भी टूट गई, पटना साहिब से सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने
लोकसभा चुनाव में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। लेकिन, मौजूदा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने उनका न चला। उन्हें हार का सामना
करना पड़ा।
बता दे कि इन दिनों मीडिया में चल रही भाजपा में वापसी की अटकलों को शत्रुघ्न सिन्हा ने सीरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रविवार को की गई टिप्पणी एक व्यंग्य के रूप में थी और पार्टी बदलने की कोई इरादा नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह रविवार को मनोरंजन के लिए किया गया था।
शत्रुघ्न ने रविवार को ट्विट किया था " दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं.. 1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के दु:ख से दु:खी, 3. दूसरों के सुख से दु:खी, और न्यू वैरिएंट, 4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!"
मैं हर रविवार को मनोरंजन ने लिए कुछ ट्वीट करता हूं औऱ उनसे कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं है और न ही रहेगी।
बता दे कि सिन्हा अपने राजनितीक कैरीयर को ले कर काफी चिंतीत है दअरसल बिहार विधानसभा चुनाव में उनके बेटे लव सिन्हा ने पहली बार राजनीति में किस्मत आजमाई थी और चुनाव लड़ा था लेकिन, भाजपा के नितिन नवीन से वो हार गए।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3dsjw50
Comments
Post a Comment