पटना: जहां कुछ राज्यों में 1 जून से लॉकडाउन से ढील दी जाएगी। वहीं लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मे टवीट् कर इसकी जानकारी दी है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 31, 2021
सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परंतु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।”
इससे पहले बिहार में 5 मई से लॉकडाउन शुरू हुआ था। रविवार को बिहार में कोरोना के 1475 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 20 हज़ार से कम है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2RWSniU
Comments
Post a Comment