नई दिल्ली: देश में गरमी चरम पर है। भारत में मई के अंत या जून की शुरूआत में मॉनसून दस्तक दे देता है। रविवार को अपने ताज़ा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस साल मॉनसून 31 मई को भारत के दक्षिणी भाग, यानि दक्षिणी समुद्रतट से टकरा सकता है।
Monsoon likely to hit Indian coast around May 31- weather office https://t.co/xlom0jZl2O pic.twitter.com/HwhIPbvjem
— Reuters (@Reuters) May 30, 2021
मौसम विभाग ने बताया है कि मई 31 तारीख तक केरल में मॉनसून के लिए अनुकूल हालात बन सकते हैं। जून की शुरूआत होते ही देश के दक्षिणी इलाकों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलनी के आसार हैं। जून का मध्य आते आते पश्चिमी भाग तक मॉनसून पहुंच सकता है।
बीते महीने मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल देश में मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/34v3an7
Comments
Post a Comment