नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले COVID19 के 3,86,452 नए मामले, जानें मौत की संख्या...
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। pic.twitter.com/A8aCrV733D
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,20,107 सैंपल कल टेस्ट किए गए। सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार के अनुसार मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 140 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 6,019 है जिसमें 1123 सक्रिय मामले, 4,882 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 14 मौतें शामिल हैं।
COVID19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976
साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि हर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद भी यह स्थिति है। कोरोना वायरस ने अपने पैर पिछले साल की तरह पसार लिए है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए ऑक्सीजन की किल्लत भी देखने को मिल रही है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3aSHmW3
Comments
Post a Comment