दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) :
आज का सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांचक रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। परिवार संग समय बिताएंगे।
वृष राशिफल
वृष राशि वाले व्यक्तित्व को आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज शान्त और तनाव-रहित रहें। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। जिससे आपको खुशी मिलेगी।
मिथुन राशिफल
आज भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। खुशी आपके अंदर ही छुपी है आज बस आपको अपने अंदर झांकने की जरुरत है। ताकि आप अपने अंदर की आवाज सुन सके।
कर्क राशिफल
शनिवार को आप दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगें। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशिफल
आज आपको आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए। किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी।
कन्या राशिफल
आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ - यही ख़ास है आज। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। आज आपके सामने कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते है। इससे आपको सावधान रहने की जरुरत है।
तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ जाएंगे।
वृश्चिक राशिफल
आपको आज किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। जिससे आपका दिन रोमांचक जाने वाला है।
धनु राशिफल
आज के दिन आपको ये महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। जिसका खामियाजा आपको बाद में भुगतना पड़ सकता है।
मकर राशिफल
आपके मन में उदासी रहेगी और आप नहीं जान पाएंगे कि इसका कारण क्या है। आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जिससे आपका दिन उर्जावान रहने वाला है।
कुम्भ राशिफल
कुम्भ राशि वालों को कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। बिजनेस वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए बेहतर है आप अपने गुस्से पर आज के दिन कंट्रोल करें।
मीन राशिफल
मन की शांति के लिए आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है। आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। जिससे आपका दिन सफलता भरा बीतेगा।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3dp6DHO
Comments
Post a Comment