नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 56,211 मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,20,95,855 हो गई है। वहीं 271 नई मौतों के बाद कुल मौत का आंकड़ा 1,62,114 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 5,40,720 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,93,021 है।
महाराष्ट्र में कोरोना से हालात इतने खराब है कि रविवार रात से पूरे सूबे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। रविवार को यहां 40 हजार 4 सौ 14 नए केस सामने आए थे। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में डेथ रेट 2 फीसदी है। जबकि सूबे में 32 लाख 5 हजार 9 सौ एक्टिव केस है। इससे पहले 26 मार्च को 36,902 मामले आए थे। बीते दिन राज्य में 108 लोगों की मौत भी हुई है, और तो और इसमें से 58 मौतें नागपुर में भी दर्ज की गई हैं।
ये हैं नई गाइडलाइंस:
- सड़क पर थूकने पर अब 1000 रुपए जुर्माना लगेगा
- मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना 200 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किया गया
- सभी सार्वजनिक स्थान रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखे जाएंगे
- रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. इस दौरान 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ निकलने पर पाबंदी रहेगी
- अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी
- रेस्टोरेंट और होटल से रात को भी खाने की होम डिलीवरी जारी रहेगी
- सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स, मॉल, रेस्टोरेंट, ऑडिटोरियम रात 8 से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे
- हर तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी
दिल्ली में भी बढ़े कोरोना के मामले
देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के करीब 1,900 केस मिले हैं, जो कि साढ़े तीन महीने में अब तक सबसे अधिक है। रविवार को यहां 1,881 लोग संक्रमित पाए गए तो 9 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक कुल 6,57,715 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
वहीं, रविवार को 952 लोगों के ठीक होने के बाद अब तक कुल 6,39,164 लोग रिकवर हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना अब तक 11,006 लोगों की जान ले चुका है। वहीं अभी 7,545 एक्टिव केस दिल्ली में मौजूद हैं।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/39qHgUN
Comments
Post a Comment