शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में शराब पीने को लेकर हुए झगडे में जमकर लाठी डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। झगडे में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला शामली के गांव इस्लामपुर घसौली का है। जहां सहेन्द्र और सतपाल पक्ष में शराब पीने को लेकर 2 महीने पहले भी विवाद हो गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में समझौते को लेकर कई बार पंचायत बुलाई गई , लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी। तब मामला क्षेत्र के एक नेता के यहां पहुंचने पर उन्होंने मामले में तीन गणमान्य लोगों को दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
बार बार पंचायतों के बाद भी दोनों पक्षों में कोई सहमति नही बन पाई थी।जिसके बाद मंगलवार की देर शाम एक बार फिर दोनों पक्षों में शराब पी रहे सत्यपाल पक्ष के लोगों का विरोध करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डन्डे चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। झगडा इतना बढ गया कि सतपाल पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायर कर दिए। इसी दौरान सहेन्द्र की भाभी गजना पत्नी चन्द्रपाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी भाभी ललतेश पत्नी ओमबीर की हालत गोली लगने से नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि मामले में कई लोग चोट लगने से घायल है।घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने के बाद हुई मौत के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने गजना को मृत घोषित कर दिया। जबकि ललतेश की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3u9ojy1
Comments
Post a Comment