Paperless Budget: वित्त मंत्री ने लॉन्च किया Union Budget Mobile App, जानें ऐप से जुड़ी खास बातें, आम लोग भी कर सकेंगे इस्तेमाल
नई दिल्ली: इस बार बजट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। पहली बार बजट दस्तावेजों की छपाई नहीं होगी। इस बार बजट की सभी जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी। कोरोना महामारी की वजह से इस बार बजट दस्तावेज सांसदों को डिजिटल रूप में दिए जाएंगे।
इससे पहले हलवा समारोह के बाद से ही बजट के दस्तावेजों की छपाई शुरू हो जाती थी और इसमें हिस्सा लेने वालों को कमरे में बंद कर दिया जाता था ताकि बजट प्रस्ताव लीक न हो सकें। वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट छापा नहीं जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिस पर सभी बजट 2021 देख पाएंगे। मोबाइल ऐप में बजट का विवरण, अनुदान मांग और वित्त विधेयक के साथ 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज लोगों को मिलेंगे। ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन, जूम आउट समेत कई फीचर एक साथ दिए गए हैं।
इसे दोनों तरफ स्क्रॉल किया जा सकेगा और कंटेंट टेबल और एक्सटरनल लिंक भी इसमें दिया गया हैं। इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के साथ तैयार किया है।
केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर स्मार्ट फोन यूजर्स हिन्दी और अंग्रेजी में जानकारी ले सकेंगे। ये एंड्रायड और IOS दोनों ही फॉर्मेट में उप्लब्ध होगा। मोबाइल ऐप का इंटरफेस काफी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर और आईफोन और आईपैड जैसे IOS डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकेगा।
बजट के अलावा आर्थिक सर्वे भी इस बार प्रिंट नहीं किया जाएगा। इसकी भी सॉफ्ट कॉपी लोगों को ऐप में उपलब्ध कराई जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी बजट सत्र दो हिस्सों में पेश किया जाएगा। पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक पेश किया जाएगा। पहले चरण के पहले दिन यानी 29 जनवरी को इकोनोमिक सर्वे को सदन में पेश किया जाएगा, तो वहीं 1 फरवरी को संसद में डिजिटल बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के दौरान राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।
ये भी पढ़े: Budget 2021: क्या होता है बजट? जानें, कब पेश हुआ देश का पहला बजट? जानिए बजट से जुड़ी सभी खास बातें
बजट की छपाई के लिए 100 लोगों की होती है जरूरत
वित्त मंत्रालय बजट दस्तावेजों की छपाई से पहले हर साल हलवा सेरेमनी की जाती है। सेरेमनी का आयोजन संसद में बजट पेश किए जाने से एक पखवाड़ा पहले नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। इस काम के लिए कम से कम 100 लोगों की जरूरत होती है। यह लोग करीब 15 दिन तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं, लेकिन कोरोना के डर को देखते हुए छपाई ना करने का फैसला लिया गया है।
जानें, केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप से जुड़ी खास बातें
- इस ऐप पर बजट से जुड़े सभी 14 डॉक्यूमेंट उपलब्ध होगी। इसमें वार्षिक वित्तीय स्टेटमेंट (बजट), डिमांड फॉर ग्रांट्स (DG), फाइनेंशियल बिल आदि डॉक्यूमेंट शामिल हैं।
- यह एक यूजर फ्रैंडली ऐप है। इस ऐप पर एम्बेड, प्रिटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, बायडायरेक्शनल स्क्रॉलिंग, टेबल ऑफ कंटेंट्स और एक्सटर्न लिंक्स आदि फीचर उपलब्ध होगी।
- यह ऐप हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। इस ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।
- यह ऐप केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की देखरेख में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने तैयार किया है।
- 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री का बजट भाषण खत्म होने के बाद बजट संबंधी सभी डॉक्यूमेंट इस ऐप पर डाउनलोड हो जाएंगे।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/36srjfm
Comments
Post a Comment