नई दिल्ली: दिल्ली में नए साल और ठंड के बीच जुगलवंदी बंती दिख रही है। दिल्ली में साल के पहले दिन ही सर्गियों की सबसे सर्द दिन पड़ा। कोहरे की चादर ने पूरी दिल्ली और नोएडा को ढ़क दिया है। रोड पर चल रही सामने की गाड़ियां भी नही दिख रही हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार शुक्रवार के बाद से मौसम में सुधार होता दिखेगा रविवार का तापमान 7 डिग्री हो जाएगा। बता दें, सुबह 7 बजे ज़ीरो दृश्यता के साथ पालम में घना कोहरा था। तो वहीं सुबह 7 बजे के बाद, दृश्यता में लगभग 150 मीटर तक का सुधार हुआ।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह कोहरे के चलते कई यात्री विलंब हुआ, जिससे आने वाली 2 फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई और दूसरी फ्लाइटों को रवाना करने में देरी हुई पर किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया।
आईएमडी के 31 दिसंबर को रात 9 बजे रिपोर्ट जारी किया जिसके अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान कम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़त होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर "गंभीर शीत लहर" की होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 2 दिनों तक शीत लहर की स्तिथी गंभीर रहेगी। सभी को सलाह है कि पूरी तौयारी के साथ घर से बाहर निकलें। कपड़े, जौकिट, मफलर को पहन कर रहें।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/38QOeS3
Comments
Post a Comment