ऐसा कहा जाता है की सुबह नाश्ता करके ही हमें अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए, क्योंकि अगर हमारा पेट भरा रहता है तो दिन अच्छा गुर्जरता है और गुस्सा कम आता है। लेकिन हम जो खाते है उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, इसलिए हमें सुबह का नश्ता बहुत सोच समझकर करना चाहिए। ब्रेकफास्ट के वक्त ऐसे हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए ताकि वह आपको नुकसान न पहुंचाए। सुबह में नाश्ते के दौरान सिर्फ पोषक तत्वों वाले फूड का ही इस्तेमाल करें, वरना यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, सुबह में गलत तरीके से खाया गया नाश्ता आपका मोटापा भी बढ़ा देगा।
तो आइए आज जानते है की सुबह के नाश्ते में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए-
तले हुए आइटम

हमारे देश में नाश्ते में समोसा, जलेबी, कचौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, वड़ा पाव, पूरी भाजी जैसी चीज़ें खाई जाती हैं। इन सबमें काफी ज्यादा तेल का इस्तेमाल होता है। इतना ऑयली खाने से कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
ब्रेड और उसके जैसे पदार्थ कभी ना खाए

आप अगर ब्रेड खाते हो और उसी से दिन की शुरुआत करते हो तो आप खुद के शरीर के साथ न्याय नहीं कर रहे हो। ब्रेड हमारे पेट में जाकर पचता नहीं है। जैसा खाते हैं वैसा ही वह रखा रहता है। ब्रेड जिस मैदा या गेहूं ब्रेड जिस आटे से बनता है वह खुद ही काफी दिनों पुराना आटा होता है। पेट में जाकर वह सड़ता है।
पराठों से दूर रहें

भारत का नेशनल नाश्ता पराठे ही होता हैं। लेकिन सुबह शरीर को आयल खिला देना एक अच्छा फैसला नहीं है। आप पराठों से सुबह दूर रहें।
चॉकलेट खाना

आजकल जब बैठकर आराम से नाश्ता करने का वक्त नहीं होता तो लोग एनर्जी बार खाकर काम चला लेते हैं। खासतौर पर वो लोग जो वजन कम कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि इनमें एनर्जी के साथ-साथ ढेर सारी कैलोरी भी होती है। एनर्जी बार या चॉकलेट बार खाने से पहले उसकी सामग्री जरूर पढ़ें।
नाश्ते में फ्रिज में रखा कोई भोजन ना करें
![]()
कई बार हम नाश्ता भी रात को बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसको गर्मकर खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। यहाँ तक कि फ्रिज में रखे फलों को भी कम से कम 1 घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें तब इनका नाश्ता करें
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/3mQFNf5
Comments
Post a Comment