नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफार्म है, जिसकी मदद से आप अपनी टेंशन को पलभर में दूर कर सकते हैं, तो वहीं सोशल मीडिया ही आपको टेंशन के दल-दल में ढकेल सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज ऐसी होती है, जिन्हें एक बार देखकर मन नहीं भरता और आप उन्हें बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर हालही में एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जरुर आ जाएगी। ट्विटर पर एक क्लिप सामने आई है, जिसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को एक पुराने हिट हिंदी फिल्म के गाने पर इतनी खुशी और ऊर्जा के साथ नाचते हुए दिखाया गया है।
@Peechetodekho नाम के अकाउंट से ट्वीट की गई 15 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साड़ी पहने दो बुजुर्ग महिलाएं सड़क पर आशा भोसले के हिट 1971 गाने पिया तू अब तो आजा पर डांस करते हुए दिखाई दीं। वीडियो में एक आदमी भी थिरकता हुआ नजर आता है, लेकिन वो जल्द ही पीछे हट जाता है।
This is so cute☺️ pic.twitter.com/xDslL51Ob0
— Pathan ka Baccha (@peechetodekho) August 29, 2020
वीडियो में दोनों महिलाएं बहुत ही ज्यादा उत्साह के साथ डांस करती हुई दिखाई देती हैं। 90’s के दशक का मशहूर गाना पिया तू अब तो आजा को आरडी बर्मन ने कम्पोज किया और हेलेन को इस गाने में चित्रित किया गया। गीत फिल्म कारवां का है जिसमें जीतेंद्र और आशा पारेख ने मुख्य भूमिका निभाई है।
डांस करती हुई दोनों महिलाओं की इस वीडियो को लगभग 3,000 बार देखा गया और कई लाइक और रीट्वीट किए गए हैं।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2QKxNxP
Comments
Post a Comment