नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कोरोना से पीड़ित थे ही साथ ही उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी। जिसके बाद वह कोमा चले गए थे और उसके बाद उन्होंने बीते कल दुनिया को अलवीदा कह दिया। जैसे ही उनकी मृत्यु की ख़बर आई देश के साथ-साथ कई विदेशी हस्ती भी स्तब्ध रह गई।
दुनियाभर के दिग्गज नेताओं ने प्रणब दा के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में पड़ोसी देश बांग्लादेश की सीएम पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ साथ उन्होंने बांग्लादेश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया है।
यह भी पढ़ें- जब प्रणब दा को लगा था कि उनको बनाया जाएगा "प्रधानमंत्री"...सुनिए भारत रत्न की कुछ अनसुनी कहानियाँ
शेख हसीना ने शोक पत्र में संवेदना व्यक्त करे हुए प्रणब दा को 'सच्चा मित्र' बताया है। उन्होंने कहा कि प्रणब दा बांग्लादेश के सच्चे मित्र थे। उन्हें बांग्लादेशी लोगों का बहुत प्यार और सम्मान हासिल था। उन्हें 2013 में बांग्लादेश मुक्तियुद्ध सम्मान दिया गया था। बता दें कि भारत में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। आज (मंगलवार) को उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। बताते दें कि शेख हसीना, प्रणव दा और उनकी दिवंगत पत्नी शुभ्रा के बहुत करीब थीं। भारत में शरण लेने के दौरान दोनों फैमिली काफी वक्त साथ बिताती थी। जिसके बाद हसीना के स्वदेश लौटने के बाद भी दोनों यह रिश्त कायम रहा।
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/34NgzZb
Comments
Post a Comment