‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, ॐ शांति।।’- हरियाणा के मंत्रियों ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर इनेलो नेता एवं विधायक नें शोक जताया। सिरसा के ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रणब मुखर्जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। राजनीति में रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की। देश उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर याद रखेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा।
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) August 31, 2020
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करे।#PranabMukherjee pic.twitter.com/DAkE8rMedm
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। आपने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के हर वर्ग की सेवा करने के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।”
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। आपने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के हर वर्ग की सेवा करने के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 31, 2020
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
।। ॐ शांति।। pic.twitter.com/ZakNtm2uQ8
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अर्पित की।
दिग्गज राजनेता, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन से आहत हूँ। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। pic.twitter.com/rlXC9dwWoJ
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) August 31, 2020
from Hindi Khabar - 24x7 Hindi News Portal https://ift.tt/2EzUcMb
Comments
Post a Comment