Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

भारत में अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी और लू की संभावना, सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान

Weather : मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी और मध्य भारत में इस बार सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चल सकती है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पारा 34 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देश में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक अधिक गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही लू का कहर भी देखने को मिलेगा। इन तीन महीनो के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। मध्य व पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिकतर दिन लू चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। इन दोनों क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ेगी। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अप्रैल से जून तक उत्तर और...

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है ईद उल फितर, जानें इस त्योहार का महत्व

Eid-ul-Fitr 2025 : भारत में आज ईद मनाई जा रही है। पूरी दुनिया में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआएं मांगते हैं। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे दान और खुशियों का प्रतीक है। ईद का त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आता है जो संयम इबादत और आत्मशुद्धि का महीना होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस विशेष त्योहार की शुरुआत सुबह की नमाज से की जाती है जिसमें हजारों लोग एक साथ अल्लाह से दुआ मांगते हैं। ईद मुबारक’ कहकर बधाई देते हैं इस साल रमजान की शुरुआत दो मार्च 2025 से हुई थी और तीस मार्च यानी कल पूरे देश में ईद का चांद दिखा इसलिए ईद-उल-फितर 31 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन लोग एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई देते हैं और गले मिलते हैं। साथ ही ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जात...

दिल्ली में बढ़ेगा पारा, अप्रैल में जून जैसी गर्मी, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update : दिल्ली में एक अप्रैल से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने वाला हैं। बीते तीन दिनों से तेज हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कल से हवा थमने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली में पारा बढ़ने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। पांच अप्रैल तक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम ...

पीएम मोदी का नागपुर दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Nagpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करने जा रहे हैं। नागपुर में पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करेंगे जहां वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। पीएम मोदी आरएसएस के हेडगेवार स्मृति मंदिर में डॉक्टर हेडगेवार एवं गोलवलकर की समाधि का दर्शन करेंगे और वहां पुष्प अर्पित करेंगे। नागपुर में पीएम मोदी का स्वागत पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी करेंगे। आरएसएस के जानकारों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो संघ के रेशम बाग हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई रेशम बाग स्मृति मंदिर में 27 अगस्त 2000 को पहुंचे थे। अटल बिहारी वाजपेई जब पीएम थे तो उस दौरान रेशम बाग के साथ-साथ वो दीक्षाभूमि भी गए थे। दीक्षा भूमि का भी दौरा करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं आरएसएस के जानकारों का कहना है कि...

पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध – शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

Punjab News : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज 11 मोहाली में इस सत्र की अंतिम मेगा पी टी एम (अभिभावक शिक्षक बैठक) की समीक्षा करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सपनों को पंख देकर जीवन में ऊंचे पदों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उन्हें अपने जीवन में कभी यह महसूस न हो कि उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ते समय वह सुविधाएं और सुख-सुविधाएं नहीं मिलीं जो केवल निजी स्कूलों में महंगी फीस देकर मिल सकती हैं। आज यहां मेगा पी टी एम के अवसर पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल विद्यार्थियों की मन की बात को जाना, बल्कि अभिभावकों की सरकार से अपेक्षाओं को भी जाना। उन्होंने कहा कि एक समय था जब अभिभावक-शिक्षक बैठकें केवल निजी स्कूलों में ही आयोजित की जाती थीं, लेकिन अब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे राज्य के सरकारी स्कूलों में भी एक उत्सव के रूप में आयोजित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर...

मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों का सहारा बनती है संबल योजना : सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा भी ऐसी जरूरतें होती हैं, जिनके लिए पैसा जरूरी होता है। प्रसूति बीमारी दिव्यांगता और किसी अपने को खो देने जैसे मुश्किल समय में कई बार हम स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। ऐसे ही मुश्किल वक्त में जरूरतमंद के आंसू पोछती है और उनको सहारा प्रदान करती है। राज्य सरकार प्रदेश के गरीब और श्रमिक वर्ग के कल्याण तथा उनका भाग्य बदलने के लिए दृढ़ संकल्पों के साथ कार्य कर रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की भावना के अनुरूप अंत्योदय के कल्याण के संकल्प को प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है। लाभार्थी परिवारों को संबोधित किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 23 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में 550 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की और इसके बाद लाभार्थी परिवारों को संबोधित किया। सुखद भविष्य का मार्ग भी बनता है सीएम मोहन यादव ने कहा कि परिश्रम से अपने और अपने परिवार का जीवन चलाने वाले श्रमिक ही प...

दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

Weather Update : देशभर में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं गर्मी से राहत तो कहीं बारिश-बर्फबारी जारी है। उत्तर भारत में हल्की ठंड महसूस हो रही है जबकि दक्षिण में प्री-मानसून एक्टिव होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया हैं जिसमें बताया गया है कि आज दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना है वहीं महाराष्ट्र कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा ओडिशा में लू की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और मध्य पाकिस्तान और पूर्वोत्तर असम पर इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम की स्थिति को प्रभावित करने वाले हैं। सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह गर्मियों के इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। वहीं तेज हवाओं के असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23,162 परिवारों को 505 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि करेंगे वितरित

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित। आज संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर चार लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। 6 हजार रूपये दिये जाते हैं स्थायी अपंगता पर दो लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में पांच हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं सहायता प्रदान की जा रही वहीं श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरका...

कठुआ एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन जवान शहीद हो गए। आंतकियों के सर्च अभियान के दौरान अचानक उन पर गोलीबारी हुई। इस एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को भी मार दिया गया। भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए मैदान में उतरी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की निगरानी की। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि बृहस्पतिवार की मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी वही हैं जो रविवार को हीरानगर मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहे थे। दो आतंकवादी मारे गए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घने जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह मुठभेड़ उस आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का हिस्सा है जो पिछले चार दिनों से कठुआ के जंगलों में चल रहा है। भागने में कामयाब हो गए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार से पांच आतंकवादी घने जंगलों में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने जुथाना क्षेत्र में आंतकियों के सटीक लोकेशन का पता लगा लिया जिसके बाद भा...

मानसा के गांव चकेरिया में बनेगा नया वाटर वर्क्स, अकलिया का पुराना वाटर वर्क्स होगा अपग्रेड : मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां

Punjab News : विधानसभा क्षेत्र मानसा के गांव चकेरिया में नया वाटर वर्क्स बनाया जाएगा, जबकि एक अन्य गांव अकलिया के पुराने वाटर वर्क्स को अपग्रेड किया जाएगा। यह जानकारी जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मानसा के गांव चकेरिया में नया वाटर वर्क्स बनाने की योजना है। इसके अलावा गांव अकलिया के पुराने वाटर वर्क्स को वहां की जनसंख्या के अनुसार अपग्रेड किया जा रहा है। इन दोनों कार्यों की टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। यह कार्य अगले महीने अप्रैल से शुरू होगा और अगले वर्ष जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। रखरखाव पर खर्च करना अनिवार्य जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने आगे बताया कि मानसा क्षेत्र के अन्य गांवों को विभागीय नियमों के अनुसार पहले से ही प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर पेयजल की आपूर्ति मौजूदा वाटर वर्क्स के माध्यम से की जा रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री...

नए बजट से प्रदेश के शहरों का होगा कायाकल्प, शहरी निवासियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं : मुंडिया

Punjab News : शहरी विकास एवं आवास निर्माण मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत बजट से प्रदेश के शहरों का कायाकल्प होगा और शहरी निवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी स्थानीय क्षेत्रों के विकास के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 5983 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मुंडिया ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के कारण पंजाब की लगभग 40 प्रतिशत आबादी अब शहरों में रह रही है, जिस कारण शहरी निवासियों के लिए बजट में बड़े ऐलान किए गए हैं। पंजाब के बड़े शहरों विशेष रूप से लुधियाना के लिए किए गए महत्वपूर्ण ऐलानों के लिए वहां के निवासी सरकार के आभारी हैं। 140 करोड़ रुपये होगी कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि लुधियाना अमृतसर जालंधर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में लगभग 50 किलोमीटर विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की पहली वर्ष की लागत 140 करोड़ रुपये होगी। इन शहरों की प्रमुख सड़कें इसमें शामिल होंगी जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिजाइन किया जाएगा। इनमें ले...

दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहने वाला है मौसम ?

Delhi – NCR Weather : दिल्ली में मंगलवार को मौसम गर्म था। राजधानी के अधिकतम तापमान की बात करें तो 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से तुलना करते हैं। 5.6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक,  1.1 डिग्री ज्यादा था। आईएमडी के मुताबिक, दिन के समय आर्दता के स्तर की बात करें तो 22 से 59 प्रतिशत के बीच था। दिल्ली में मंगलवार के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रह सकता है वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान पर आते हैं, 18 डिग्री तक गिर सकता है। 27 से 29 मार्च के समय दिन की बता करें तो दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट आएगी। 30 और 31 मार्च को भी तापमान गिरेगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता जानकारी के लिए बता दें कि AQI की बात करें तो इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 4 बजे पर करते हैं तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 बना हुआ था। अब बुधवार को शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है। चेतावन...

स्वच्छ सर्वेक्षण में जनता की हिस्सेदारी ही स्वच्छ भविष्य की कुंजी : डॉ. रवजोत सिंह

Punjab News : स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों के निवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में विभाग द्वारा राज्य के सभी शहरों को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई गई है तभी रंगले पंजाब का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरी लोगों की भागीदारी ही स्वच्छ भविष्य की कुंजी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शहरी स्थानीय इकाइयों को इस स्वच्छता सर्वेक्षण को जन मुहिम बनाने के निर्देश दिए हैं। मदद करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय मंत्री ने सभी शहरी वासियों से अपने क्षेत्र में सफाई और सेनिटेशन सेवाओं के बारे में अपना कीमती फीडबैक देकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में सक्रियता से हिस्सा लेने की अपील की। इस देशव्यापी सफाई सर्वेक्षण में अपने शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाने और सभी के लिए एक साफ, स्वस्थ वातावरण बनाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। मामले में अग्रणी बना रहे डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन क...