केंद्र की मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की आज यानी शुक्रवार (1 सितंबर) को मुंबई में औपचारिक बैठक होगी। इससे पहले गुरुवार (31 अगस्त) को 28 राजनीतिक पार्टियों के नेता मुंबई पहुंचे। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की आज मुंबई में दूसरे दिन की बैठक होगी। इस बैठक में एलायंस को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुंबई में 1 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से विपक्षी गठबंधन की आधिकारिक बैठक शुरू होगी। इसमें गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है। पहले दिन की मीटिंग में तय हुआ कि सीट शेयरिंग पर 30 सितंबर तक फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन की पूर्व में हुई दोनों बैठकों की बात की जाए तो पहली बैठक पटना में हुई, जिसमें साथ आने का एक विचार बना, सभी ने मिलकर एक संकल्प लिया कि सब एकजुट होकर लोकसभा लड़ेंगे। इसके बेंगलुरु में जो बैठक हुई, उसमें इस गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा हुई और इसका नामकरण हुआ। वहीं जो बैठक आज (1 सितंबर) होने जा रही है, इसमें आगे के एजेंडे को ले...