बढ़ती मंहगाई के बीच आम आदमी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में कमी आने से कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर और ATF के दाम में बदलाव होता है। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 115 रुपये की कमी की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी वही है।जून के बाद से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह 7वीं कमी है। कुल मिलाकर, दरों की बात की जाए तो 610 प्रति 19-किलोग्राम सिलेंडर की कमी आई है। कीमतों में इस नए बदलाव के साथ 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,859 रुपये से घटकर 1,744 होगी। ये हैं मेट्रो शहर में कमर्शियल एलपीजी के नए रेट कोलकाता में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1959.00 के बजाय 1,846 होगी, मुंबई में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,811.50 के घटकर 1,696 हो जाएगी और चेन्नई में यह 1959.00 से कम होकर आज से 1,893 पर उपलब्ध रहेगी। 1 अक्टूबर को भी कम हुए थे रेट 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए ...